बाढ़ पीड़ित लोगों को राज्य सरकार सुरक्षित स्थान पर ले जाए – पप्पू वर्मा

0

पटना : पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार के लोग एक तरफ कोरोना जैसे महामारी से लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सूबे के कई जिले बाढ़ से घिर चुके हैं। दिन-प्रतिदिन पानी की विभीषिका बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है।

वर्मा ने कहा बाढ़ से कई गांव जलमग्न होने के कगार पर है। बाढ़ से प्रभावित लोग व जानवर पानी के गाल में समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षित निकालना जरूरी है। उन्हें सुरक्षित निकालना सरकार की जिम्मेदारी तो है ही, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखना भी सरकार की जिम्मेदारी बनती है। पीड़ित परिवारों के बीच उनके भरण-पोषण के लिए समुचित खाद पदार्थों की व्यवस्था करना भी जरूरी है। उन्हें कोरोना वायरस के चपेट में आने से भी बचाने की भी सरकार की चुनौती है।

swatva

पीड़ित परिवार के बच्चे कुपोषण का शिकार ना हो जाए, इसका भी ध्यान सरकार को रखना है। बाढ़ पीड़ितों की इलाज के लिए दवा के साथ-साथ डॉक्टर मुहैया कराने की भी अति आवश्यक है। बाढ़ से प्रभावित जानवरों को भी सुरक्षित निकालने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने, उनके लिए चारा मुहैया कराने तथा बीमार की स्थिति में उन्हें समुचित इलाज की व्यवस्था भी अति आवश्यक है।

पप्पू वर्मा ने राज्य सरकार से मांग किया है कि बाढ़ पीड़ितों को बिहार सरकार जितना जल्दी से जल्दी हो सके प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करें, उनके भरण-पोषण के लिए कपड़ा, राशन, पानी एवं अन्य जरूरत के सामानों की व्यवस्था करे। पीड़ितों को कोरोना की चपेट में आने से उन्हें बचाने के लिए हर संभव उपाय करे। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम का जगह-जगह व्यवस्था किया जाए। बाढ़ से पीड़ित जानवरों की सुरक्षा हेतु कारगर उपाय किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर दिखाई दे रही है। लेकिन कोरोना काल में और तेजी दिखाने की आवश्यकता है। वायरस को पानी में तेजी से फैलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here