20 जून : बक्सर की मुख्य खबरें

0

शहीद जवानों को नमन के साथ बायकॉट मेड ईन चायना का लिया संकल्प

बक्सर : सिटीजन फोरम के द्वारा बाईपास रोड स्थित एक निजी भवन में शुक्रवार को बैठक आयोजित किया गया।चीन सीमा पर शहीद जवानों को नमन करते हुए इस संस्था के लोगों द्वारा चाइनीज समान का बहिष्कार के लिए श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गाया।

 

swatva

वहीं वीर कुवँर सिंह विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य डॉ राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं का उपयोग ना करने एवँ मेड इन चायना का पूर्णतया बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।

इस बीच राजेश सिन्हा ने कहा कि यह अभीयान सतत चलता रहेगा और आम नागरिकों को बायकॉट मेड ईन चायना के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संकल्प सभा में ज्वाला सैनी, हिरामन राम, राहूल दुबे, नमोनारायण मिश्रा, राजीव वर्मा, ब्रजेश दत्त पाण्डेय, डीम्पल कुमारी, बिन्दू देबी, सोनू पाण्डेय, राकेश कुमार, शिवम कुमार, अंजनी कुमार, मनीष उपाध्याय, प्रिंस कुमार, आदित्य वर्मा, धर्मेन्द्र सहीत कई लोग शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सदस्यों ने चीन राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति की तस्वीरों को जलाकर अपना विरोध जताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय के नेतृत्व में बक्सर गोलंबर पर दोपहर के वक्त कार्यकर्ता एकत्र हुए और सभी ने मिलकर वीर शहीद अमर रहें और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।

इस बीच भाजपा नेताओं ने कहा कि गलवान घाटी में चीन ने जो कार्य किया। पीठ में छुरा मारने का कार्य किया है। जो वह पहले भी करता रहा है।अब भारतीय लोगों को उनका पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। आज हर भारतीय चीन को जवाब देने के लिए तैयार खड़ा है।

विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में धनजी पांडेय भाजपा मीडिया प्रभारी, मनोज राय, कृपाशंकर, चुन्नू राय, राहुल आनंद, संजय राय, विमल पाठक, विकास, इंन्द्रजीत पांडेय, विवेक सिंह, सुधाकर पाठक, इबरार खां, अमन, अविनाश, शुभम सिंह, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को कांग्रेसियों ने कराया भोजन

बक्सर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार 19 जून को कार्यकर्ताओं ने भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। मालूम हो की राहुल गांधी ने पूर्व में गांधी ने सूचित कर रखा था कि वह इस बार अपना अपना जन्मदिन शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में नहीं मनाएंगे। इसका ध्यान रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पचासवीं जन्मदिन पर गरीब बस्तियों में भोजन वितरण किया। साथ ही देवी मंदिरों में दीपक जला उनके सफल व मंगल जीवन की कामना की।

पार्टी नेताओं द्वारा सबसे पहले शहीदों के लिए शोकसभा का आयोजन किया।इसके उपरांत पोगाढ़ी के शक्ति मंदिर में जाकर दीप जलाया और साथ ही गरीब बस्ती में भोजन का वितरण किया गया।पार्टी नेता सत्येन्द्र ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी के हर निर्देश को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

इस भोजन वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजपुरिया अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, बक्सर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय ओझा, शक्ति सिंह, मनन, मोनू यादव, लक्ष्मी कांत ओझा, आशीष तिवारी आदि शामिल हुए।

वाहनों को नीलाम कर रहा है उत्पाद विभाग, 48 गाड़ियों पर लगेगी बोली

बक्सर : शराब तस्करी के दौरान पकड़े गए वाहनों को उत्पाद विभाग निलाम करने जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी के स्तर से उसे अनुमति मिल गई है। वाहनों की जो सूची सार्वजनिक कर दी गई है। उसमें कुल 48 छोटे-बड़े वाहन शामिल हैं।

चार जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

इसको लेकर जो दिशा निर्देश जारी हुए हैं। उसके अनुसार इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोग 4 जुलाई तक उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय में अग्रधन (सुरक्षित जमा) की राशि जमा कर सकते हैं। वह नकद अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से देय होगी। हर वाहन की सुरक्षित राशि अलग-अलग है। उसे विभाग के सूचना बोर्ड पर चस्पा हैं।अधिकतम बोली लगाने वाले को वाहन का अधिकार सौंपा जाएगा। सबसे उंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को 11 जुलाई तक राशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसकी सुरक्षित राशि जब्त कर ली जाएगी। फिर दूसरे स्थान पर रहे व्यक्ति को वह वाहन दिया जा सकता है। जो राशि आवेदक ने पूर्व से जमा की होगी। वह नीलामी राशि में समायोजित कर दी जाएगी। अन्य लोगों की राशि विभाग वापस कर देगा।

नीलामी प्रकिया में वाहन के वैधीक स्वामी को शामिल होने का अधिकार होगा। अधिक जानकारी के लिए उत्पाद अधीक्षक के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। सूचना के अनुसार 7 जुलाई को दिन के 11 बजे सोशल डिस्टेन्स का पालन रखते हुए नीलामी प्रकिया समाहरणालय में संपन्न होगी।

चन्द्रकेतु पाण्डेय 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here