20 अगस्त : सारण की मुख्य खबरें

0

सांसद के प्रयास से 8 माह बाद घर आया सूडान में मृत युवक का शव

सारण / छपरा : डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली कोईरी टोला निवासी गजेन्द्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रामकुमार सिंह जिसकी मृत्यु आठ माह पुर्व सुडान देश मे हो गयी थी। इस बीच स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी के प्रयास से उनका शव 8 माह बाद उसके पैतृक गाँव दफ्दरपुर लाया गया।

मृतक रामकुमार सिंह गुजरात के शीला श्रेमिक नामक कम्पनी मे कार्य करता था । कम्पनी के द्वारा ही वह सुडान देश एक वर्ष पुर्व गया था जहाँ कार्य करने के क्रम मे आठ माह पुर्व केमिकल विस्फोट मे उसकी मृत्यु हो गयी थी। मृत्यु के बाद कागजी प्रक्रिया एवं लॉकडाउन की वजह से उसका शव नही आ पा रहा था। जब इसकी जानकारी स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी को हुई तो उन्होने अपने प्रयास से आठ माह बाद सुडान से शव को मंगलवार को प्लेन से दिल्ली लाया गया और वहाँ से एम्बुलेंस से दफ्दरपुर लाया गया । शव पहुँचते ही गाँव मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

swatva

मृतक तीन भाईयों मे सबसे छोटा था । उसके दो पुत्री एवं एक पुत्र है। सांसद के इस प्रशंसनीय कार्य के लिए भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सिंह राजन , प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह , स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष ठाकुर, उप मुखिया चन्द्रशेखर उपाध्याय ने काफी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थापित हुआ कानून का राज – वीरेंद्र ओझा

सारण /छपरा : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व कानून का राज स्थापित हुआ, न्याय के साथ सबका विकास हो रहा है, बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प नही है

उक्त बातें पूर्व प्रत्याशी जदयू राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने पिरौटा गांव में अपनी चुनावी भ्रमण के क्रम में जन सम्पर्क के दौरान एक बैठक में कही।

उन्होंने सरकार के द्वारा जनहित में संचालित अनेको महत्वाकांक्षी योजनाओ की जानकारी ग्रामीणों को देते और उससे लाभ उठाने की बात कहते बताया कि 15 वर्षो के जंगल राज से मुक्ति दिलाकर बिहार को विकास के रास्ते पर लाना ही बहुत बड़ी सफलता है,आज हर गांव गली में बिजली ,पानी ,सडक ,सहित अनेको योजनाएं क्रियान्वित नजर आ रही है,वही शिक्षा के क्षेत्र, किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं, महिलाओ के आरक्षण सहित उज्ववला योजनाए ,छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल छात्रवृति योजनाए सहित सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश कुमार का मास्टर प्लान धरातल पर नजर आ रहा है।

अपराध और आपराधिक गतिविधियां शून्य है,मा बहने सहित आम जनता बेखौफ देर सबेर आने जाने संकोच नही करते। उन्होंने विधान सभा स्तर पर वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए आभियान चलाकर सुरक्षित रहने का संदेश दिया। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरन्तर दौरा कर राहत सामग्री वितरण कर रहे है। मौके पर पूर्व प्रमुख जब्बार हुसैन पूर्व उप प्रमुख संत कुमार सिंह मुखिया पति मुकेश साह सहित कई लोग शामिल थे।

चंदा वसूली को लेकर आपसी भिड़ंत , आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

सारण / छपरा : मांझी थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में चंदा वसूली के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए तथा दोनों तरफ से लगभग एक घण्टे तक एक दूसरे के खिलाफ जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

वहीं मारपीट के दौरान चाकू लगने से एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंची मांझी थाने की पुलिस ने स्थानीय बुद्धिजीवियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनो पक्ष के लोगो को शांत कराया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा तथा एसडीपीओ अजय कुमार मांझी एकमा तथा दाउदपुर थाना पुलिस के साथ कैम्प किये हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए छपरा पुलिस लाइन से समुचित पुलिस बल व दंगा नियंत्रण वाहन को भी बुला लिया गया है।

मांझी के सीओ दिलीप कुमार व थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि पर्व को ले चंदा वसूली करने जा रहे युवकों को दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश की उसके बाद दोनों तरफ के युवकों में झड़प हो गई और देखते ही देखते कटोखर बाजार पर चारों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। दुकानें धड़ाधड़ बन्द होने लगीं तथा भगदड़ मच गई। हालाँकि कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव का भरपूर प्रयास किया।

तनाव को देखते हुए मांझी थाना के अलावे रिविलगंज, एकमा, दाउदपुर, रसुलपुल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। झड़प के दौरान पथराव व चाकूबाजी तनाव के मद्देनजर दंगा निरोधक वाहन व टीम भी पहुंच गई। तनाव के बीच पुलिस ने घायलों को पुलिस वाहन से मांझी पीएचसी पहुंचाया। वहां सभी घायलों का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here