20 अगस्त : बक्सर की मुख्य खबरें

0

वर्तमान समय में चुनाव कराना ठीक नहीं : यशवंत सिन्हा

• गठबंधन ने कहा फिलहाल बिहार में चुनाव करना श्रेयकर नहीं

बक्सर : युनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस बिहार में तीसरा मोर्चा खड़ा कर रहा है। फिलहाल इसमें 11 छोटे-बड़े राजनीतिक दल शामिल हो चुके हैं। एलाएंस के संयोजक पूर्व केन्द्री वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। वे लंबे समय से केन्द्र सरकार के खिलाफ मुखर हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के कई नेता बक्सर में जमा हुए।

swatva

उन्होंने कहा कि हम मुद्दे की राजनीति की बात करने निकले हैं। बिहार में जन संवाद जारी है। लेकिन, सरकार हमारे लोगों को परेशान कर रही है। विधानसभा चुनाव में हम शसक्त तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई दल हमारे साथ हैं। कुछ और से बात चल रही है। बिहार में दबलाव के लिए सबको मिलकर कुछ करना होगा। युडीए वह विकल्प है। पन्द्रह वर्ष जंगल राज के और अब सुशासन के। दोनों को लोगों ने देख लिया। लेकिन बिहार का भला अब इन लोगों से नहीं होने वाला। बेहतर बिहार कैसे बने। हम इसी मुद्दे को लेकर चले हैं। व्यक्ति और पार्टी की बात नहीं करते। एक समुह की बात करते हैं।

उन्होंने कहा वर्तमान समय में विधान सभा चुनाव नहीं होने चाहिए। बिहार का बहुत बड़ा हिस्सा बाढ़ की जद में है। लोग सड़क किनारे जीवन बसर कर रहे हैं। प्रदेश में कोराना का प्रभाव चरम पर है। ऐसे में चुनाव करना उचित नहीं। चुनाव आयोग पर भी उन्होंने संशय प्रकट किया। यहां चुनाव होंगे या नहीं। यह तो सरकार तय करेगी। क्योंकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय ही मिलकर यह तय करते हैं।

उनके साथ पूर्व मंत्री नागमणी, पूर्व सांसद अरुण कुमार, राज्य की मंत्री रहीं रेनू कुशवाहा, देवेंत यादव, नौशाद खां आदि यहां पहुंचे थे। इन लोगों ने कहा परिवर्तन ही विकास लाएगा। पक्ष विपक्ष के पन्द्रह-पन्द्रह वर्ष जनता ने देख लिए हैं। अब यहां भी बदलाव जरुरी है।

करंट लगने से युवक की मौत, ज्योति चौक जाम

-मुआवजा मिलने के आश्वासन पर हटा जाम

बक्सर : महदह के रहने वाले प्रहलाद कुमार कुशवाहा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना गांव के फार्म के पास हुई। वे खेतों की सिचाई के लिए गए थे। वहां किसी ने बिजली का तार खींच रखा था। उसी की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने ज्योति चौक पहुंच सड़क जाम कर दिया। शव एक वाहन में पड़ा था। महिलाएं और पुरुष सदस्य वहां जमा हो गए। गांव वालों का कहना था।बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसा हुआ है। हम लोग वहां खेती के लिए अलग से तार लगाने की पहले से मांग कर रहे हैं। एक दुर्घटना पहले भी हो चुकी है। आज जिसकी मौत हुई है। उसके दो-तीन छोटे बच्चे हैं। अब परिवार की देखभाल कौन करेंगा। घटना सुबह के वक्त हुई, ज्योति चौक पहुंचे लोगों ने दोपहर के वक्त वहां जाम कर दिया। तुरंत ही प्रशासन के लोग पहुंचे।

फिलहाल प्रावधान के अनुरुप मुआवजा देने की बात हुई। जिसके बाद जाम भी समाप्त हो गया। लोगों ने बताया यह युवक यहीं कोइरपुरवा में रहता था। खेती-बारी के लिए गांव गया था। जहां उसके साथ अनहोनी हो गई।

किसान को मारा गोली, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

बक्सर :दूध देकर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल विशुन कुमार यादव (35) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया की किसी ने पीछे से हमला किया। वे कौन थे इसका अनुमान अभी नहीं लगा पा रहा हूं। जख्मी की हालत देखते हुए पुलिस ने उसे बहुत ज्यादा पूछताछ नहीं किया।

पुलिस ने बताया गोली पीठ में लगी है। एक जगह और जख्म है। घायल ब्रह्मपुर थाना के योगियां गांव का निवासी है। कुछ समय से वह रहथुआ में रहता था। वहीं मवेशी रखकर दूध बेचकर अपना परिवार पाल रहा था। पुलिस उसके बयान के आधार पर हमले का कारण तलाश रही है। जिससे अपराधियों की पहचान हो सके।

31 मिले पॉजिटिव, एक हफ्ते में सबसे कम आंकड़ा

बक्सर : बुधवार को जिले में 31 पॉजिटिव मिले हैं। यह राहत वाली खबर है। क्योंकि जिले में संक्रमित मिलने की दर में कमी आई है। एक हफ्ते में सबसे कम संक्रमित मिले है । लागातार कुछ दिनों से 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे। अब उसमें कमी देखने को मिल रही है। एक दिन पहले 72 संक्रमित मिले थे।

जुलाई में कुल जांच के दस प्रतिशत लोग संक्रमित मिल रहे थे। अब स्थिति पहले से बेहतर है। प्रतिदिन से तीन हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही थी। अब यह घटकर 3 आ गया है। एक दिन पहले तक जिले में 1736 लोग ठीक हो चुके थे। कुल संक्रमितों की संख्या 704 थी। जो लोग संक्रमित मिले हैं। साथ ही डीएम अमन समीर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खतरा अभी भी बरकरार है। हमें हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। सावधान और सतर्क रहकर ही कोरोना को मात दे सकते हैं।

तीन की जगह चार दिन खुलेंगी दुकानें, डीएम ने किया निदान

बक्सर : लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिला प्रशासन को तय करना है। अगर दुकानें खुलती हैं। तो उनका समय और दिन क्या होगा। प्रशासन ने 17 अगस्त को पत्र जारी किया। वह पूर्व की तरह ही था। कुछ दुकानों के लिए ढील दी गई थी। लेकिन, उनका समय और दिन ऐसा था। जिससे ग्राहक और दुकानदार दोनों परेशान होते। ऐसा लग रहा था। आदेश बनाने वाले वाले सिर्फ घंटे जोडऩा जानते हैं। उनको समय और सुविधा का ध्यान नहीं हो। 17 तारीख को ही व्यवसायियों में विरोध के स्वर उठने लगे थे। मौका देख विरोध को कुछ लोगों ने हवा दी।

जिसके बाद पीपी रोड में कुछ लोग धरने पर बैठ गए। जिसमें व्यवसायी कम नेता ज्यादा थे। लेकिन, उनकी मांग जायज थी। इस लिए आस-पास के कुछ व्यवसायी भी जमा हुए। साथ ही वैसे दुकानदार ज्यादा संख्या में। जिनकी दुकान खोलने की अनुमति प्रशासन ने दी ही नहीं थी। खबर मिलते ही प्रशासन की टीम वहां पहुंची। लोगों को समझाया। जिला प्रशासन इसके लिए स्वयं ही पहल कर चुका है। नया आदेश आना वाला है। उनकी बात में सत्यता भी थी। क्योंकि जिस वक्त सड़क जाम कर लोग बैठे थे।

डीएम ने कहा कि कुछ दुकानों का नाम सूची में नहीं है। उनको शामिल कर नया संशोधित आदेश निकाला जा रहा है। लेकिन, व्यवसायियों को समझना होगा। बहुत ही सख्ती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई है। एक साथ सभी दुकानों को खोल देने से स्थिति विकट हो जाएगी। उसके कुछ घंटे बाद व्यवसायियों और राजनीतिक लोगों का दल समाहरणालय पहुंचा। डीएम से मिलने गए लोगों ने कहा यूपी की तर्ज पर यहां भी पांच दिन दुकानें खुले। जिसका समय 10 से 5 हो

प्रशासन ने उन्हें बताया। सुबह और शाम सब्जी, फल, दूध, राशन व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों खुल रही हैं। एक साथ सभी दुकानें खोलने से परेशानी होगी। बाजार में भीड़ जमा होगी। इस लिए योजना अनुसार कार्य किया जा रहा है। कुछ ढील दी गई है, आगे और मिलेगी। मिलने गए लोगों को डीएम की बात अच्छी लगी। इस प्रदर्शन और प्रतिनिधि मंडल में राजद के गोविंद जायसवाल, रामस्वरुप अग्रवाल, बर्तन व्यवसायी संघ के बलराम आदि शामिल रहे।

चंद्र केतु पांडे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here