15 अगस्त : चंपारण की मुख्य खबरें

0

मोतिहारी के एेतिहासिक गांधी मैदान में शान से लहराया तिरंगा

जिले में सरकार की कई संचालित कल्याणकारी योजनाएं लक्ष्य को कर रही पूरा : डीएम

चंपारण : मोतिहारी जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां के एेतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया ।

swatva

इस दौरान वे संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। सलामी परेड में एसएसवी, बीएमपी, सैप, डीएपी होमगार्ड एवं महिला पुलिस बल की प्लाटून शामिल थी।

गांधी मैदान में झंडोत्तोलन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है।जिले में सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जो अपना लक्ष्य को पूरा कर रही है।जल जीवन हरियाली ,सरकार के सात निश्चय ,स्वास्थ्य सेवाएं कोविड-19 के मद्दे नजर निरंतर जारी है। कृषि की योजनाएं भी धरातल पर चल रही है अन्य सभी विभागों की योजनाएं भी प्रगति पर है।

बापूऔर बाबासाहेब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण     

वहीं झंडोत्तोलन कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी ने बाल उद्यान स्थित बापू के मूर्ति एवं समाहरणालय स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, डीडीसी, अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here