118 अन्य मोबाइल एप्लीकेशन प्रतिबंधित कर मोदी सरकार ने चीनी अर्थव्यवस्था को दिया झटका -पप्पू वर्मा

0

पटना : पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चीनी अर्थव्यवस्था पर एक और प्रहार किया। भारत सरकार ने पुनः तीसरी बार 118 अन्य मोबाइल एप्लीकेशन को प्रतिबंधित कर दिया।

भारत सरकार अभी तक 224 चीनी एप पर लगा चुकी है प्रतिबंध

swatva

उन्होंने कहा कि भारत सरकार अभी तक चीन का कूल 224 ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है। यह भारत सरकार का स्वागत योग्य कदम है। इससे भारत के आत्मनिर्भर अभियान के दिशा में एक और सफलता मिलेगी। इस ऐतिहासिक निर्णय से भारतीय एप्स को बढ़ावा मिलेगी तथा आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। भारत वर्तमान समय में मोदी सरकार के नेतृत्व में डिजिटल मार्केट बनने को तैयार है।

डिजिटल दुनिया में भारत को शक्ति का एहसास कराने का समय

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब डिजिटल दुनिया में भारत को शक्ति का एहसास कराने का समय आ गया है। भारत के पास दुनिया के डिजिटल राजधानी बनने का सही समय है। भारत को विकसित देश के श्रेणी में आने में डिजिटल मार्केट का बड़ा योगदान होगा।

18 करोड़ भारत के बच्चे कर रहे थे पब्जी का उपयोग

118 चीनी ऐप पर जो प्रतिबंध लगा, उसमें पब्जी, सुपर क्लीनर, हाइड एप, वीचैट आदि शामिल है। करीब 18 करोड़ भारत के बच्चे पब्जी ऐप उपयोग कर रहे थे। इस ऐप के जरिए भारत के बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलने का बुरी लत चीन लगा दिया था। ऐप के जरिए चीन भारत को आर्थिक रूप से दोहन कर रहा था। भारत में प्रतिबंध किए गए एप्स से भारत की सुरक्षा और संप्रभुता पर खतरा था। इन एप्स के जरिए चीन भारत के लोगों का गोपनीय डेटा चुरा रहा था। डेटा चुराने के बाद चीन उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here