भारत में सबसे ज्यादा युवाओं पर कर रहा असर कोरोना वायरस : स्वास्थ्य मंत्रालय

0

नई दिल्ली : पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हर देश के लिए यह एक अबूझ पहेली बनी हुई है कि इसका सही इलाज क्या है? अब तक पुरे विश्व में 1 मिलियन से ज्यादा लोग इसके चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी इस वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार भारत में अब तक कुल 3,072 लोग संक्रमित हो चुके हैैं। वहीं इस वायरस से भारत में 75 लोगों कि मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से मिली जानकारी के अनुसार भारत में इस वायरस ने सबसे अधिक युवओं पर हमला बोला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

Home | Ministry of Health and Family Welfare | GOIकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भारत में कोरोना वायरस को लेकर आज एक आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि भारत में सबसे अधिक युवा 41 प्रतिशत कोरोना इसके चपेट में आये हैैं। उन्होंने कहा कि 40 से 60 साल के बीच इस वायरस ने 33 प्रतिशत लोगों को शिकार बनाया है। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में इस वायरस का प्रकोप 17 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार 0 से 20 साल के लोगों इस वायरस ने 9 प्रतिशत लोगों को अपना शिकार बनाया है।

swatva

उम्र के मुताबिक कुल डाटा

India nears shutdown over coronavirus spread, more travel curbs ...0-20 साल – 9 प्रतिशत
21-40 साल – 41 प्रतिशत
41-60 साल – 33 प्रतिशत
60 साल से ऊपर – 17 प्रतिशत

24 घंटे में भारत में 601लोग कोरोना से संक्रमित

Coronavirus case count in India by state | Coronavirus India casesकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में भारत में 601 लोग  कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तब्लीगी जमात के बारे में भी जानकरी देते हुए कहा कि भारत में 17 राज्यों में तब्लीगी जमात के लोग पहुंचे हैं।तब्लीगी जमात में से आए 1023 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। यह आंकड़ा 23 प्रतिशत है। गौरतलब है कि तब्लीगी जमात से जुड़े 22 हजार वर्करों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here