डीएम और सिंचाई विभाग के अभियंता प्रमुख ने पूर्वी चंपारण के बाढ़ग्रस्त इलाके का चौपर से लिया जायजा

0

चंपारण : बिहार कोरोना महामारी की मार झेल ही रहा था कि सूबे में बाढ़ के आफत ने और परेशानी बढ़ी दी है। बिहार के 10 जिलों की 765191 आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गयी है जिनमें से 36448 लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है। इस बीच मोतिहारी डीएम एसके अशोक ने सिंचाई विभाह के अभियंता प्रमुख के साथ पूर्वी चंपारण जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया।

डीएम एसके अशोक पुलिस लाइन से चॉपर के माध्यम से हवाई निरीक्षण के लिए निकले ।मालूम हो कि यह हवाई सर्वे पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में आम जन के नुकसान के साथ बर्बाद हुए फसल की जानकारी के लिए किया गया। इसके साथ ही बाढ प्रभावित लोगों के बीच ड्राई फूड पैकेट ड्रापिंग के लिए अधिकारियों से विमर्श की गई।

swatva

वहीं डीएम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गोपालगंज के जिलाधिकारी से बाढ़ के संदर्भ में वार्ता की और बाढ में फंसे लोगों को निकालने, राहत व बचाव कार्य के लिए विमर्श किया।

राजन दत्त द्विवेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here