नारी शक्ति संगम में स्प्रिंटर दादी ने युवाओं को किया प्रेरित

1

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा पं. दीनदयाल कॉलेज परिसर में नारी शक्ति संगम का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी दिल्ली प्रांत के सैंकडों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 22वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की विजेता 95 वर्षीय भगवानी देवी डागर ने महिलाओं से उम्र व हालात से परे जाकर कार्य करने को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. अंजलि देशपांडे ने कहा कि स्प्रिंटर दादी के नाम से मशहूर भगवानी डागर ने सिर्फ देश के युवाओं के लिए मिसाल कायम की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती।

आयोजन के दौरान पश्चिमी दिल्ली प्रांत की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं

समापन सत्र की मुख्य अतिथि प्रतिमा खंडेलवाल ने कहा कि ये नारी शक्ति संगम केवल लिखी हुई चीज नहीं है, बल्कि यह पूरा आयोजन स्थल ही नारी शक्ति संगम का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हर नारी के अंदर एक प्रतिमा खंडेलवाल है।

swatva

इस अवसर पर गोशाला उत्पाद, पुस्तक विक्रय केंद्र व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए थे। उद्घाटन सत्र के बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व नृत्य से सभी का मन मोह लिया। आयोजन परिसर में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्रतिकृति, झांसी की रानी के कटआउट जैसे कई आकषर्ण थे, जो बच्चों को बहुत लुभा रहे थे।

(रिपोर्ट : सुजीत सुमन)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here