‘एनडीए सरकार में बह रही है बदलाव की बयार, हर क्षेत्र में बिहार बन रहा आत्मनिर्भर’

0
arvind singh bjp spoke person

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में बदलाव की बयार बह रही है, हर क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर बन रहा है। पुल सिर्फ नदी के दो किनारों को ही नहीं जोड़ता, बल्कि आवागमन की सुगमता और सुलभता से व्यापारिक समृद्धि की संभावना बढ़ती है। एनडीए सरकार बिहार-यूपी और झारखंड को जोड़ने वाला पंडुका पुल का निर्माण कर रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 422 करोड़ की लागत से बनने वाली डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर चुके हैं। ये पटना में अशोक राजपथ पर कारगिल चौक, गांधी मैदान से साइंस कॉलेज भाया पी.एम.सी.एच, बनाया जाएगा।

swatva

अरविंद सिंह ने कहा कि पैदावार बढ़ेगा तो बिहार संपन्न होगा,
एनडीए सरकार ने सिंचाई की सुविधा हर खेत तक पहुंचाईं है, जिससे किसानों की फसलें लहलहाएंगी। राज्य में हर क्षेत्र के खेतों तक जल पहुंचाने के लिए जल्द ही 1000 नलकूप लगेंगे।
बिहार की छोटी नदियों पर 800 चेक डैम का निर्माण होगा, करीब 2500 आहार पइन का उड़ाही किया जाएगा, जिससे हर खेत को पानी मिलेगा।

अरविन्द ने कहा कि जो भाजपा की राजनीति करते हैं वो एक मिशन के लिए राजनीति करते हैं। भाजपा को जब-जब केंद्र या प्रदेशों में सरकार चलाने का जनादेश मिला है, तो गरीब कल्याण के लिए काम किया है।

दूसरी तरफ मोदी सरकार अटल पेंशन योजना के तहत बिहारवासियों को सामाजिक सुरक्षा दे रही है, अटल पेंशन योजना के तहत देशभर में पंजीकृत सदस्यों की संख्या में यूपी के बाद बिहार का दूसरा स्थान हैं। 25 अगस्त, 2021 तक बिहार से पंजीकृत सदस्यों की कुल संख्या 31.31 लाख से अधिक है।एनडीए सरकार की बिहार में प्रगतिशील नीति के कारण आज पूरे बिहार में विकास की हर क्षेत्र में बयार बह रही है, जो कि दिखाई पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here