छः दिनों में 1936 ने किया नामांकन,एक दिन शेष

बारूपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए ज्ञान प्रकाश उपाध्याय की पत्नी लीलावती देवी

 -राजपुर, बन्नी और रसेन में मुखिया पद के लिए सबसे कम उम्मीदवार

बक्सर : जिले में चुनावी  सरगर्मी चरम पर है। राजपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि 13 सितम्बर को समाप्त हो जाएगी। सिर्फ एक दिन ही शेष रह गए हैं। वहीं पिछले छह दिनों कुल 1936 लोगों ने अब तक नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। यह संख्या पाच पद के उम्मीदवारों की है। जबकि जिला परिषद की तीन सीटों के लिए 34 लोगों ने अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन किया है। प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला उम्मीदवारों की कुल संख्य 1069 है।

swatva
कंप्यूटर रूम में नामांकन की समीक्षा करती राजपुर बीडीओ इंदु बाला सिंह

पदवार इनके आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं। मुखिया पद के लिए 170 ने नामांकन किया है। जिसमें महिलाओं की संख्या 108 और 62 पुरुष उम्मीदवार है। सरपंच पद के लिए 102 लोगों ने नामांकन किया है। जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 56 है। बीडीसी पद के लिए भी 170 ने नामांकन किया है। जिसमें महिलाओं की संख्या 103 है। ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 396 लोगों ने नामांकन किया है। जिसमें 242 महिला व 154 पुरूष उम्मीदवार हैं। सर्वाधिक नामांकन वार्ड सदस्य पद के लिए किया गया है इस पद के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने वालों की पूर्ण संख्या 1099 यहां पर महिला और पुरुष के आंकड़ों में बहुत कम का अंतर है । हालाकी 560 महिलाओं ने नामांकन इस पद के लिए किया है। जो पुरुषों से  21 अधिक है।

-मुखिया व बीडीसी के लिए 170-170

                  महिला    पुरुष     टोटल
मुखिया      – 108       62       170
सरपंच       –   56       46       102
बीडीसी      – 103       67       170
वार्ड सदस्य – 560      539    1099
पंच            – 242      154      396
योग         – 1069       868   1937

-मुखिया और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सबसे कम व अधिक नामांकन
पंचायत चुनाव की सरगर्मी के दौरान कुछ पंचायतें अधिक नामांकन तो कुछ कम नामांकन की वजह से चर्चा में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पद के लिए सबसे कम नामांकन राजपुर, बन्नी एवं रसेन में हुआ है। इन तीनों में सिर्फ चार-चार उम्मीदवार ही सामने आए हैं। सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार नागपुर और सिकठी पंचायत में पर्चा दाखिल कर चुके हैं। बीडीसी की बात करें तो सबसे कम हेठुआ सीट से सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है। हालांकि अभी नामांकन के लिए एक दिन शेष है। वहीं दहाई के आंकड़े को छूने वाला सीट देवढ़ियां पंचायत की है। यहां बीडीसी पद संख्या 9 के लिए 9 एवं 10 नंबर सीट के लिए 10 लोगों ने नामांकन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here