चिड़ियाघर में अब सैर—सपाटे के साथ 3—डी शो का भी मजा

0

पटना : पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र राजधानी के मशहूर चिड़ियाखाना संजय गांधी जैविक उद्यान अब एक और खासियत से लैस हो गया है। अब यहां आने वाले पर्यटक 3—डी थियेटर शो का मजा भी उठा सकेंगे। पटना जू में 11 करोड़ की लागत से 150 लोगों के बैठने की क्षमता वाले अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित वातानुकूलित 3 डी थियेटर के पहले शो का आज से शुभारंभ किया गया। आज से शुरू हुए इस शो में
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी ने खुद लोगों के साथ बैठकर डेविड एटनबरो द्वारा निर्मित 40 मिनट की 3-डी फिल्म ‘कन्क्वेस्ट ऑफ द स्काइज’ देखा। इस फिल्म में कीड़े की पहली उड़ान से आसमान पर विजय पाने वाले जीवों के विकास की कहानी है। वन्य जीवन से दर्शकों को अवगत कराने के लिए 3 डी थियेटर में प्रतिदिन सुबह 10 से संध्या 4 बजे तक 5 शो प्रदर्शित किया जाएगा। वन्य जीवन पर फिल्म देखने के लिए प्रवेश टिकट के अलावा वयस्क दर्शकों को 50 और बच्चों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। जू में शुरू हो रहे और भी प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि जल्दी ही 40 सीट की दो बोगियों वाली ट्रैकलेस ट्रेन यहां चलने लगेगी। इसके अलावा राजगीर में 200 करोड़ की लागत से 400 एकड़ में जंगल सफारी बन रहा है, जहां बाध-भालू को खुले में विचरण करते हुए देखा जा सकता है। मालूम हो कि राजधानी पटना में ऐसे तो कई पर्यटन केंद्र हैं। लेकिन इनमे चिड़ियाघर यानी संजय गांधी जैविक उद्यान का खास स्थान है, जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग घुमने और समय बिताने आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here