अयोध्या से लड़ेंगे योगी, NDA में सीटों की हिस्सेदारी तय, इतने सीटों पर लड़ेगी भाजपा..

0

नयी दिल्ली/लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में दलों के बीच सीटों की हिस्सेदारी भी लगभग तय हो गई है। जानकारी के अनुसार योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर दिल्ली में चल रही भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगा दी गयी। इसके साथ ही भाजपा ने NDA में शामिल संजय निषाद की निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप भी दे दिया। पता चला है कि भाजपा कुल 172 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी।

निषाद पार्टी को 13 और अपना दल को 10-14 सीट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी यूपी में 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि अपना दल 10 से 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिन सीटों पर निषाद पार्टी के उम्मीदवारों के खड़े होने की संभावना है, उनमें कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, रामपुर, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, गोरखपुर और जौनपुर शामिल हैं। इसके अलावा रामपुर की सुआर सीट भी निषाद पार्टी के हिस्से में आएगी। इसी सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान विधायक बने थे।

swatva

आज गुरुवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डिजिटल माध्यम से इस बैठक से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here