Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured देश-विदेश राजपाट

यह टिकटॉक स्टार करेंगी भाजपा का बेड़ा पार

हारियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को चुनावी मैदान में उतारा है। सोनाली फोगट का वीडियो TikTok पर काफी पसंद किया जाता है। आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सोनाली को TikTok पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

मालूम हो कि सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। संजय फोगाट की मौत के बाद सोनाली भाजपा में शामिल हो गईं थी। पार्टी में शामिल होने के बाद हरियाणा भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। आदमपुर विधानसभा सीट पर सोनाली फोगाट का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई के साथ होगा।