याद किए गए मधु लिमये

0

पटना : महान समाजवादी नेता और चिंतक मधु लिमये को उनके 98वें जयंती पर उन्हें याद किया गया। पटना स्तिथ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मधु लिमये यदपि महाराष्ट्रियन थे फिर भी बिहार को अपना कर्मभूमि चुना। उनमे सिद्धान्तों और आदर्शों के नियम को मानने की अद्भुत क्षमता थी। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। शुरू से ही समाजवादी विचार के थे और अंत तक वे इसी विचारधारा को मानते रहे। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जब भी समाजवादी चिंतकों का नाम लिया जाएगा मधु लिमये को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवनभर दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष करते रहे। समाज के जो तबके पिछड़े हुए थे उनकी आवाज़ बनने का काम मधु लिमये ने किया। गोआ मुक्ति में उनका सर्वधिक योगदान रहा। वे एक महान राजनीतिक चिंतक और संसदीय परंपरा के ज्ञाता थे। पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बतौर सांसद वे हमेशा याद किए जाएंगे। संसद के भीतर समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को पहुंचाने और उठाने का काम मधु लिमये ने किया था। सांसद के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। अंत मे अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी  उनके बताए नियमो पर चलकर उनके सपनों को पूरा करेगा और गरीब गुरबों की लड़ाई जारी रखेगा।

मधुकर योगेश

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here