समाधान यात्रा में महिला ने की CM की बोलती बंद

0

पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार आजकल ​समाधान यात्रा पर निकले हैं। आज शनिवार को वे वैशाली जिले के गोरौल पहुंचे थे। लेकिन यहां एक महिला ने मुख्यमंत्री की भद पीट दी। उसने सीएम नीतीश को जमकर खरी—खोटी सुनाई। समाधान यात्रा में आज नीतीश के साथ तेजस्वी भी शामिल हुए थे। जब गोरौल यह यात्रा पहुंची तो एक महिला इंदु देवी ने मुख्यमंत्री को रोक कर जबर्दस्त गुस्से का इजहार कर वह अधिकारियों की कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थी।

मुख्यमंत्री ने भी महिला की पूरी बात सुनी और जल्द समाधान का निर्देश दिया। बताया गया कि महिला इंदु देवी मनरेगा के तहत काम करती थी। लेकिन उसका भुगतान नहीं हो रहा था। मुख्यमंत्री से उसने शिकायत की वह अधिकारियों से बार—बार अपनी समस्या सुलझाने को कहती रही। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मनरेगा कर्मियों द्वारा भुगतान नहीं किये जाने से वह बेहद परेशान है।

swatva

नीतीश कुमार ने गोरौल के निकट लोदीपुर पंचायत की रहने वाली इंदु देवी को आश्वासन दिया कि उसकी समस्या जल्द ठीक कर दी जाएगी। इस संबंध में वे डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं। इसी के बाद मुख्यमंत्री की यात्रा आगे चल पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here