‘आज तक जिसे सत्ता के गलियारे में फटकने नहीं दिया, उसे सत्ता पर काबिज कराएंगे चिराग’

0

पटना : लोजपा (रामविलास) दलित अतिपिछड़ों को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ेगी। अतिपिछड़ों को सत्ता और संपत्ति संख्या के अनुरूप भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस समाज के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करने का कार्यक्रम तैयार किया है। उक्त बातें पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा पार्टी मुख्यालय में आहूत दलित अतिपिछड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा है कि जिस समाज को साजिश के तहत सत्ता से दूर रखा गया है देश की बड़ी आबादी जो कुल आबादी का 36℅ है, उसे आज तक सत्ता के गलियारे में फटकने भी नहीं दिया, उसे सत्ता पर काबिज कराएंगे। दलित अतिपिछड़ों का नया इतिहास गढ़ने की जरूरत है। डॉ. लोहिया ने भविष्यवाणी किया था कि सत्ता ऊँची जाति के हाथ निकलर पिछड़ो के हाथ में जायेगा और यदि पिछड़ों ने दलितों और अतिपिछड़ों को सत्ता में बराबर का भागीदार नहीं बनाया तो पिछड़ों के हाथ से सत्ता निकलकर दलित अतिपिछड़ा और सवर्णों के हाथ चला जायेगा। वही समय और काल से हम सब गुजर रहे है।

swatva

चिराग पासवान के नेतृत्व में इसी समीकरण से सत्ता बदलेगा और हम सत्ता पर काबिज होंगे। 23 जनवरी को दलित अतिपिछड़ा सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कोर-कमिटी का गठन किया गया जिसमें रामभरोस शर्मा, प्रो. रामप्रवेश यादव, अनिल कुमार पासवान, नन्द किशोर यादव, कचहरी पासवान, मो. सलाम, प्रणव कुमार, प्रो. सती रमन,अंजू गुप्ता, उषा देवी सदस्य चुने गए।

बैठक की अध्य्क्षता प्रो. रामप्रवेश यादव और संचालन रामभरोस शर्मा ने किया। बैठक को युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, दिनेश शर्मा, कामता प्रसाद चंद्रवंशी, रामानंद शर्मा,धनंजय शर्मा, डॉ. राम राज शर्मा,बिपिन पासवान सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here