पारस और चिराग में NDA का हिस्सा कौन, मंत्री बबलू के बयान पर जायसवाल की सफाई

0

पटना : बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता अपने सहयोग कार्यक्रम में लोजपा (चिराग गुट) को लेकर बात कहा था। उन्होंने कहा था कि चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। वहीं, अब उनके ही पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसका करारा जवाब दिया है। संजय जायसवाल ने कहा कि पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री हैं और उनकी पार्टी लोजपा एनडीए का हिस्सा है।

संजय जायसवाल से कहा कि आज के डेट में एनडीए का हिस्सा पशुपति पारस हैं। वे हमारे मंत्री हैं ये व्यक्ति की बात नहीं है ये दल की बात है। व्यक्ति कुछ नहीं होता। आज लोजपा एनडीए का हिस्सा है। पार्टियां व्यक्ति से नहीं होती है पार्टी पार्टी होती है। क्लियर कट बात यह है पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री हैं और उनकी पार्टी एलजेपी एनडीए का हिस्सा है।

swatva

चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा

मालूम हो कि इससे पहले भाजपा नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बीते सोमवार को कहा था कि किसी नेता की भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, ये अलग बात है। चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ जहां एनडीए में रहते हुए एलजेपी सांसद चिराग पासवान से दूरी बना चुके हैं तो वहीं एनडीए यह मानकर चल रही है कि चिराग एनडीए का हिस्सा हैं और आगे भी रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर एक प्रदर्शनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यह भी बताया कि भाजपा 17 सितंबर की प्रधानमंत्री के जन्मदिन मनाएगी। इस अवसर पर एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसका समापन 20 अक्टूबर को होगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर एक प्रदर्शनी लगायी जाएगी। वहीं 17 सितंबर को 30 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगायी जाएगी। वही 20 सितंबर को वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान हर अनुमंडल में 20 पेड़ लगाए जाएंगे।

21 सितंबर को महिला मोर्चा का कार्यक्रम

इसके अलावा 21 सितंबर को महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजत होगा। 22 सितंबर को किसान मोर्चा का किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजित होगा। 23 सितंबर को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा का कार्यक्रम होगा। जिसमें आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। 25 सितंबर को पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जाएगा।

26 सितंबर को मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन होगा। 27 सितंबर को गरीबों के लिए राशन देने का कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 सितंबर को ओबीसी मोर्चा का कार्यक्रम होगा। 30 सितंबर को आजादी में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। 01 अक्टूबर को नदियों की सफाई का कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को कुटीर उद्योग में लगे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 06 अक्टूबर को राज्य के सभी जिले में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

वहीं इसके अलावा संजय जायसवाल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने जो बयान दिया है वह बहुत ही शर्म की बात है। यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। पूरे देश में भोजपुरी का सम्मान है इस तरह की राजनीति करके वे किसी का भला नहीं कर सकते।

मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिंदी दिवस के मौके पर मगही और भोजपुरी भाषा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अविभाजित बिहार में झारखंड की महिलाओं के साथ गलत काम करने वाले ये भाषाएं बोलते थे। झारखंड के आंदोलन के वक्‍त भोजपुरी में गालियां दी जाती थीं। उन्‍होंने कहा कि इन दोनों भाषाओं का झारखंड के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है और ये बिहार की भाषाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here