‘भारत जोड़ो’ से कितना फायदा? सर्वे ने बढ़ाई Congress की टेंशन

0

नयी दिल्ली : इंडिया टुडे—सी वोटर सर्वे के नतीजों ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 2024 चुनाव परिणाम पर पड़ने वाले असर को लेकर कराए गए इस सर्वे के नतीजों ने कांग्रेस थींक टैंक में हलचल मचा दी है। इसके अनुसार कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी राहुल गांधी की इस बहुप्रचारित ‘यात्रा’ को कोई लाभ कांग्रेस को 2024 चुनाव में नहीं मिलने वाला।

सर्वे में सामने आया चौंकान वाला सच

2024 चुनाव में अभी करीब एक साल की देरी है। लेकिन इससे पहले जनता का सियासी मिजाज जानने के लिए इंडिया टुडे—सी वोटर ने एक सर्वे को अंजाम दिया। लेकिन सर्वे नतीजों ने यह साफ कर दिया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भारत की आम जनता को बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीती एनडीए आसानी से फिर सरकार बनाने में कामयाब होगी। सर्वे के मुताबिक आज चुनाव होते हैं तो देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने में सफल रहेगी।

swatva

राहुल की यात्रा से चुनाव में फायदा नहीं

इस सर्वे में राहुल गांधी की बहुप्रचारित भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा सवाल लोगों से पूछा गया। 37 फीसदी लोगों ने कहा कि इस यात्रा ने सियासी माहौल तो बनाया लेकिन यह चुनाव जीतने के लिए काफी नहीं है। जबकि 29 फीसदी लोगों ने माना कि कांग्रेस के लिए यह बड़े स्तर पर लोगों से जुड़ने का अच्छा मौका रहा। इसके अलावा 13 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा महज राहुल गांधी की छवि बदलने की कोशिश भर रही। 9 फीसदी लोगों ने तो सीधे—सीधे कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

विपक्ष का चेहरा बनने में केजरीवाल आगे

2024 चुनाव में विपक्ष का चेहरा के तौर पर भी राहुल गांधी काफी पिछड़े हुए हैं। सर्वे में इसपर पूछे गए सवाल पर लोगों ने उनकी जगह अरविंद केजरीवाल को ज्यादा नंबर दिये। यानी तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस 2024 चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने में भी पिछड़ गई है। विपक्ष के चेहरा के रूप में अरविंद केजरीवाल को 24 फीसदी, ममता बनर्जी को 20 फीसदी तो राहुल गांधी को महज 13 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here