चाहकर भी दुश्मन अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार से मना नहीं कर पाये नीतीश! पढ़ें क्यो?

0

पटना/मोकामा : जिस ललन सिंह के कारण आज मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल में हैं, वही ललन सिंह बुधवार को अनंत सिंह की पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करने मोकामा पहुंच रहे हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी वही हैं जिन्होंने पिछले संसदी चुनाव में ललन सिंह के खिलाफ लोकसभा इलेक्शन लड़ा था। यह भी खबर है कि जिस नीतीश कुमार को, सजा मिलने के बाद अनंत सिंह ने खुलेआम मीडिया के सामने गालियां दी थी, अब नीतीश कुमार उसी अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगने मोकामा जायेंगे।

ललन सिंह आज से मोकामा में करेंगे कैंप

बिहार की राजनीति में एकसाथ ये इतने सारे संयोग यही साबित करते हैं कि सियासत में कोई किसी का स्थाई न दोस्त होता है, न दुश्मन। अनंत सिंह को कोर्ट ने एके-47 मामले में दस साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी विधायकी रद हो गई। बाहुबली अनंत सिंह पहले तो ललन सिंह के ही खासमखास थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं रही।

swatva

महागठबंधन में कमजोर नीतीश की मजबूरी

अनंत सिंह ने मीडिया के सामने स्पष्ट कहा कि जेडीयू के लोगों ने ही उनके घर पर हथियार रखवाकर उनको फंसवाया। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश को भी गालियां बकीं। लेकिन चूंकि अब राजद ने बतौर महागठबंधन प्रत्याशी अनंत सिंह की पत्नी को टिकट दिया है तो नीतीश और ललन के लिए अपने दुश्मन की पत्नी के प्रचार के लिए जाना मजबूरी बन गया है। चूंकि महागठबंधन में नीतीश और जदयू की स्थिति राजद के मुकाबले कमजोर है इसलिए वे चाहकर कर भी इससे इनकार नहीं कर सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here