वशिष्ठ नारायण ने बक्सर में दिया जीत का मंत्र

0

बक्सर : बाईपास स्थित एनडीए के चुनावी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भाजपा, लोजपा व पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जीत का गुरू मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सभी चुनावों से हटकर है। देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री देने के लिए यह चुनाव हो रहा है। जनता ने एनडीए के पक्ष में मन बना लिया है। बूथ तक वोटर पहुंचे इसके लिए सभी को कमर कस लेने की आवश्यकता है। जोश व होश के सामंजस्य के साथ आगे बढऩा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

विकास को गति मिलती रहे इसलिए एनडीए सरकार है जरूरी

वशिष्ठ नारायण ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास की गति यूं ही आगे बढती रहे। इसके लिए देश में एनडीए सरकार जरूरी है। इसलिए हर एक सीट पर जीत को सुनिश्चित करना है। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, बूथ पर अधिक फोकस करें, उसे मजबूत बनाना है। 23 मई को निश्चित तौर पर एनडीए के पक्ष में जनादेश आएगा। बक्सर में एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे विजयी होंगे।

swatva

सत्य व असत्य के बीच में है लड़ाई : अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता जर्नादन की बदौलत मुझे बक्सर जैसे दिव्य व पवित्र भूमि जिसे दुनिया में मिनी काशी के रूप में जाना जाता है, मुझे सेवा करने का मौका मिला। पांच सालों में हर क्षेत्र में विकास, सबको साथ लेकर सम्मान के साथ इस बक्सर की पवित्र भूमि का नाम रौशन करने का प्रयास किया। 2019 का चुनाव सत्य व असत्य के बीच है। परिवारवाद व राष्ट्रवाद के बीच है। विकास व विनाश के बीच है। एनडीए ने हमेशा सत्य, राष्ट्रवाद, विकास, सबका साथ-सबका विकास के ध्येय से राजनीति की है। चौबे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हो। गली-मुहल्ले-टोला, शहर हो या गांव लोगों ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। कार्यकर्ता साथी अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाएं। नया बिहार-नया भारत बनाना है। देश व प्रदेश की डबल इंजन वाली एनडीए की सरकार को लोग चाहते हैं। जनता की भावनाओं पर हम सभी को खरा उतरना है। 19 मई को इस आध्यात्मिक-ऐतिहासिक नगरी में इतिहास रचना है।

नीतीश-मोदी की जोड़ी को लेकर जनता में उत्साह : संतोष

बैठक में उपस्थित राजपुर विधायक, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि एनडीए सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए कार्य करती है। विकास की गाड़ी यूं ही सरपट दौड़ती रहे। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनाना हम सभी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी को रात-दिन एक करना है। हर बूथ से जीत सुनिश्चित हो। इसका ख्याल रखना है।

मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार का होगा गठन : ददन

जनता दल यूनाईटेड के डुमरांव से विधायक ददन पहलवान ने कहा कि जनता में उत्साह आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का आत्मबल, नीतीश कुमार व नरेंद्र मोदी का विकासोन्मुखी कार्य की बदौलत देश में एनडीए की सरकार बनेगी। बक्सर सीट पर जीत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी लगन के साथ बूथ स्तर पर लग जाएं। इस चुनाव से नए भारत का भविष्य तय होने वाला है। एक मजबूत सरकार ही देश का विकास करती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत आज पूरे देश सहित विदेश में बिहारियों का मान सम्मान बढ़ा है। एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के पक्ष में एनडीए कार्याकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को ले जाने का आह्वान किया। जनता यूनाइटेड के पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल कुशवाहा, राम बिहारी आदि सहित बड़ी संख्या में तीनों दल के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि एनडीए द्वारा लोकसभा चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया है। इसका संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व विधायक डॉ. स्वामीनाथ तिवारी को बनाया गया है। इस समिति में भाजपा, लोजपा, जनता दल यूनाइटेड के 151 सदस्यों को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here