वाहन चेकिंग से सड़कों पर गाड़ियों की संख्या घटी,  लोग परेशान

0
Bikers without helmet were slapped with fine

पटना : नई मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत पटना के विभिन्न जगहों पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने आज सोमवार से विशेष वाहन जाँच अभियान शुरू की है। पटना के लगभग 61 जगहों पर विशेष अभियान के तहत वाहनों की जाँच की जा रही है।

विशेष  जाँच अभियान में सभी वाहनों की जाँच की जा रही है। चाहे वह कमर्शियल वाहन हो या प्राइवेट। मालूम हो की जाँच अभियान में पकड़े गए वाहनों का चालान पीओएस मशीन के माध्यम से काटा जा रहा है।  इससे पहले भी पुलिस ने एक अभियान के तहत जाँच की थी।

swatva

जाँच अभियान के चलते सड़को पर वाहन की संख्या में काफी कमी दिखाई दे रही है। ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य सार्वजनिक वाहनों की कमी से आमलोगों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अशोक राजपथ में कई कॉलेज है जिसमे हजारों विद्यार्थी रोज कॉलेज करने आते है। पर इस जाँच अभियान के चलते अशोक राजपथ में एक भी ई-रिक्शा नहीं चल रही है। जिससे विद्यार्थियों का कॉलेज आने-जाने में काफ़ी समस्या हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here