व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं लालू प्रसाद : तेजस्वी यादव

0

छपरा : राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज छपरा के नगर निगम परिसर से संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता श्री लालू प्रसाद की कर्मभूमि से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर रहा हूं। यहां के लोग परिवार के समान हैं। आप सभी लोगों का सहयोग रहा है। आज देश का संविधान भाजपा के कारण खतरे में है। केंद्र सरकार देश में ‘नागपुरिया संविधान’ लागू करना चाहती है। लालू जी को एक साजिश के तहत जेल भेज दिया गया है। राजद ने सांप्रदायिक शक्तियों से कभी समझौता नहीं किया है और ना आगे करेंगे।

नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने सवाल किया कि ‘चाचा कहते थे, मिट्टी में मिल जायेगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं मिलेंगे’। अब वे भाजपा में चले गए तो मिट्टी में कब मिलेंगे। मौजूदा सरकार के शासन में अपराध चरम सीमा पर है। मुजफ्फरपुर बालिका कांड के सभी आरोपियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 4 वर्ष बीतने के बाद भी सवा लाख करोड़ का पैकेज नहीं आया। पेट्रोल का दाम बढ़ गया। जनता को गुमराह कर राजनीति में आ गए। केंद्र सरकार गरीब— किसान विरोधी काम कर रही है। बालू बंद होने से मजदूर परेशान हैं।

swatva

मेरे पिता लालू प्रसाद शेर हैं। उन्हें परेशान किया जा रहा है, पर वह डरने वाले नहीं हैं। दलितों, शोषितों, अल्पसंख्यकों से एकजुट होने की अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जनता हमारी मालिक है। हम जनता की शरण में आए हैं। भरपूर प्यार मिल रहा है। लालू यादव व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं। इस सभा में राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, आलोक मेहता, सलीम परवेज, बनियापुर विधायक केदार सिंह पूर्व विधायक रणधीर सिंह, मढौरा विधायक जितेंद्र राय, तरैया विधायक मुंद्रिका राय, सुनील राय, पार्टी के जिला अध्यक्ष जिलानी मोबिन, मिथिलेश कुमार राय, रवि सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here