यूपी जाकर दारू का चस्का VTR रेंजर को पड़ा भारी, नशे में टल्ली गिरफ्तार

0

प. चंपारण : पुलिस ने वाल्मीकी टाइगर रिजर्व के एक रेंजर समेत तीन वन कर्मियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। प. चंपारण जिलांतर्गत नौरंगिया पुलिस ने मदनपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान इन सभी वन कर्मियों को शराब के नशे में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार लोगों में वीटीआर क्षेत्र का रेंजर उमेश कुमार भी शामिल है। ये सभी वनकर्मी दारू के चस्के में यूपी गए थे और वहां से शराब का सेवन कर बिहार स्थित अपने आवास लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके इलाके से अक्सर कुछ लोग दारू पीने के लिए यूपी चले जाते हैं और वहां शराब का सेवन करने के बाद चुपचाप बिहार अपने घर लौट जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने शराबियों की गिरफ्तारी के लिए मदनपुर मोड़ के पास चेकिंग करनी शुरू की। इसी क्रम में वन विभाग के ये तीन कर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here