मोकामा और गोपालगंज में वोटिंग तेज, तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष को हिरासत में लिया

0

नयी दिल्ली/पटना : बिहार के मोकामा और गोपालगंज समेत देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। बिहार में दोनों विधानसभा सीटों पर जहां किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान में लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर बूथों की ओर जाते देखे गए हैं। दोनों सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 31.90 फीसदी वोट डल चुके हैं। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी और गोपालगंज में 29.90 फीसदी वोटिंग हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज में कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली जिसके बाद तीन खराब ईवीएम को बदला गया है। इसके अलावा 6 लोगों को वोटिंग में गड़बड़ी करने पर हिरासत में लिया गया है। मतगणना केंद्रों पर अब लोगों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं और दोपहर बाद मतदान में और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। जेडीयू सासंद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने गोपालगंज के एमएम हाई स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर तो लोजपा सांसद सूरजभान सिंह ने मोकामा में अपना वोट डाला।

swatva

बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा में सात विधानसभा क्षेत्रों में आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट पर, महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड, यूपी में गोला गोरखनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर विधायक के निधन या पार्टी बदलने के बाद इस्तीफ़े से ख़ाली हुई सीट की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। तेलंगाना से खबर है कि वहां आज का चुनाव शुरू होने से पूर्व राज्य की पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय बंदी को हिरासत में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here