विश्वविद्यालय सेवा आयोग अध्यक्ष के नेतृत्व में मानव श्रृंखला

0

जल जीवन हरियाली से समर्थन में पूरे बिहार में आयोजित मानव श्रृंखला में विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राज्यवर्धन आजाद के नेतृत्व में आयोग के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया। साथ ही इसके सफलता के लिए अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मानव श्रृंखला में भागीदारी के बाद विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राजवर्धन आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जल जीवन हरियाली के लिए चल रहे अभियान और इस मानव श्रृंखला से यह संदेश दुनिया को गया है कि बिहार में किस तरीके का विकास हो रहा है। यहां के लोग भौतिक विकास के साथ जल जीवन हरियाली जैसे प्राकृतिक विकास के प्रति कितने ज्यादा संवेदनशील हैं।

swatva

जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत राज्यभर में सवा चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर 16000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी मानव श्रृंखला बनाई जो विश्व रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूरी राज्य की जनता इसके लिए बधाई की पात्र है। प्राकृतिक संसाधनों के विकास और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध चल रहे अभियान से बिहार में जहाँ सर्वांगीण विकास हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इसका सकारात्मक संदेश देशभर में जा रहा है। बिहार में चल रहे ऐसे अभियानों को केंद्र सरकार और दूसरे राज्य भी अपने यहां कार्यान्वित कर रहे हैं।

डॉ राज्यवर्धन आजाद के नेतृत्व में विश्वविद्यालय सेवा आयोग से संबंधित लोग पटना में कोतवाली थाना के पास इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में सम्मिलित हुए। आयोग के सदस्यगण डॉ विजय कुमार दास, डॉ उषा प्रसाद, डॉ उपेंद्र नाथ वर्मा, डॉ अशोक कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, उमेश चंद्र विश्वास सहित कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सहभागिता किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here