विश्व हिंदू परिषद ने रवींद्र नारायण सिंह को बनाया केंद्रीय अध्यक्ष

0

न्यू दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन संगठन में कई बदलाव किए गए। केंद्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री रवींद्र नारायण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। डा. सिंह बिहार के रहने वाले हैं।

मालूम हो कि विश्व हिंदू परिषद में प्रत्येक तीन वर्ष पर चुनाव होते हैं। यह बैठक शनिवार से हरियाणा के फरीदाबाद में प्रारंभ हुई है। जिसमें देश भर के लगभग 275 विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इसी बीच बैठक के पहले दिन ही संगठन में कई बदलाव किए गए।

swatva

मिंलिद परांडे फिर से केंद्रीय महामंत्री चुने गए। आलोक कुमार कार्यकारी अध्यक्ष और चंपत राय केंद्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके साथ ही कईं सचिवों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही अब केंद्रीय सत्संग और धर्माचार्य टोली में रहेंगे। वहीं पूर्व न्यायाधीश विष्णु नारायण कोकजे भी केंद्रीय टोली के सदस्य रहेंगे।

वहीं इसके बीच इस बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी के अतिरिक्त संगठन के षष्टि-पूर्ति वर्ष व संगठन विस्तार के विषय में व्यापक चर्चा की गई। साथ ही केंद्रीय कानून, मठ-मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भय्याजी जोशी, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व अशोक राव चौगुले, गंगराजू, ओम प्रकाश सिंहल, डॉ आर एन सिंह व हुक्म चंद सांवला तथा रमेश गुप्ता सहित सभी केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी ने भाग लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here