कनाडा में 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए विस अध्यक्ष विजय सिन्हा अधिकृत

0
VIJAY KUMAR SINHA

पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, बिहार शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। कार्यकारिणी समिति द्वारा 20 से 26 अगस्त 2022 तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेने के लिए विजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष बिहार विधानसभा को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। साथ ही इस वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ बिहार शाखा की सामान्य वार्षिक बैठक की तिथि और स्थान के चयन के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष को ही सर्व समिति से अधिकृत किया गया।

समिति द्वारा सतत विकास के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष सिन्हा द्वारा राज्य के जिलों में होने वाले बाल युवा संसद के आयोजन की सराहना की गई और कहा गया कि इससे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की अवधारणा को मजबूती मिलती है। समिति द्वारा अध्यक्ष, बिहार विधानसभा के सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान में लिखित बिंदुओं तथा विकास सतत विकास के लक्ष्य में समरूपता को देखते हुए सामाजिक एवं नैतिक संकल्प अभियान के प्रति भी सहमति जताई गई।

swatva

इस बैठक में बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह मुख्य सचेतक, सत्तारूढ़ दल, बिहार विधान सभा श्रवण कुमार, उप मुख्य सचेतक विरोधी दल, बिहार विधान सभा ललित कुमार यादव, बिहार विधानसभा के सदस्य अनिल कुमार तथा प्रतिमा कुमारी सहित विधानसभा के सचिव शैलेंद्र सिंह तथा संयुक्त सचिव पवन कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here