विराट हों या रोहित, क्रिकेट से बड़ा कोई नहीं, खेलमंत्री की दोटूक

0

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी और अन्य मुद्दों को लेकर विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के बीच छिड़ी सर्द विवाद पर आज खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दोटूक कह दिया कि खेल और देश से बड़ा कोई नहींं। चाहे विराट हों या रोहित सभी के लिए सबसे पहले देश और क्रिकेट है। इसमें कोई भी कोताही दिखती है तो वह नाकाबिले बर्दाश्त है।

खिलाड़ी की पहचान सिर्फ उसके खेल से

खेलमंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी की पहचान उसके खेल से ही है। खेल ही सर्वोत्तम है। किसी दो खिलाड़ियों के बीच क्या चल रहा है, उसकी मुझे जानकारी नहीं। यह संबंधित एसोशिएशन या खेल बोर्ड से पता चल सकता है। उन खेल संघों की यह जिम्मेदारी है कि सारे मुद्दे पर वेेेेेेेेेे साफ जानकारी रखें।

swatva

ऐसे शुरू हुआ क्रिकेट में रोहित V/S विराट

रोहित—विराट विवाद की हवा तब उड़ी जब विराट को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। फिर टी—20 वर्ल्ड कप की हार के बाद विराट ने इस फार्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी। साउथ दौरे के लिए विराट को टेस्ट कप्तान और रोहित को उपकप्तान बना दिया गया। साथ ही बीसीसीआई ने रोहित को वनडे का कप्तान बना दिया। लेकिन रोहित इंजुरी के चलते टेस्ट सीरिज से बाहर हो गए। फिर सोशल मीडिया पर उनके जानबूझकर चोटिल होने के कमेंट्स आने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here