विप में राबड़ी का तंज, बाढ़ पीड़ित चूहा न खाएं तो क्या खाएं?

0

पटना : बिहार के बाढ़ पीड़ितों की एक खौफनाक सच्चाई आज सामने आई। कटिहार में बाढ़ में फंसे लोग राशन और अनाज समाप्त होने के बाद पेट भरने के लिए चूहे और अन्य नहीं खाने वाली वस्तुओं का भक्षण करने पर मजबूर हो गए हैं। मामला कटिहार के कदवा प्रखंड के डांगी टोला का है, जहां बाढ़ राहत नहीं पहुंचने की सूरत में लोग ऐसा करने पर मजबूर हुए। स्थानीय विधायक ने भी इसे लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। इसबीच पटना में मानसून सत्र के दौरान विधनपरिषद पहुंचीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि जब सरकार राहत सामग्री नहीं देगी तो लोग चूहा खाऐंगे ही। यह सरकार निकम्मी है। इसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं।

कटिहार में कदवा के डांगी टोला की घटना

जानकारी के अनुसार कटिहार के कदवा प्रखंड के डांगी टोला में कई घर बाढ़ के पानी में डूब गए। गांव के लोगों ने बांध पर शरण ले रखी है। वहां उनका जब राशन खत्म हो गया तब उम्मीद थी की राहत के नाम पर कुछ मिल जाएगा। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कुछ नहीं मिला। ऐसे में पेट भरने के लिए जो मिल रहा है, लोगों ने वही खाना शुरू कर दिया। फिर चाहे वह चूहा ही क्यों न हो। मालूम हो कि बाढ़ से डांगी टोला में लगभग 200-300 परिवार बुरी तरह से फंसे हुए हैं। जहां बीडीओ ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया वहीं, स्थानीय विधायक ने इसे शर्मसार करने वाली स्थिति बताई

swatva

विधान परिषद में राबड़ी का नीतीश पर वार

इधर आज सदन की कार्यवाही में भाग लेने विधान परिषद पहुंची राजद नेत्री और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि जब सरकार कुछ नहीं देगी तो लोग चूहा ही खाएंगे। राबड़ी ने कहा कि रोज बांध टूट रहा है लेकिन सीएम सिर्फ हवाई दौरा कर रहे हैं। लोगों के लिए ना तो खाने के सामान गिराए जा रहे हैं और ना ही लोगों को पीने का पानी, किरासन तेल और पशुओं के लिए चारा मिल रहा है। ऐसे लोग चूहा नहीं खाएं तो क्या खाएं।

राजद और कांग्रेस का बाढ़ पर हंगामा

नीतीश कुमार के सदन में होने वाले बयान पर राबड़ी ने तंज कसते हुए कहा कि वे बाढ़ पर क्या बोलेंगे। उनको बाढ़ की स्थिति सड़क मार्ग से जाकर देखना चाहिए। वह सड़क से प्रभावित इलाकों में जाएंगे तभी तो हकीकत का पता चलेगा। राबड़ी ने कहा कि बिहार में कभी चूहा तटबंध तोड़ देता है तो कभी चूहा शराब भी पी जाता है। इससे पहले सदन में राजद के सदस्यों ने ‘बाढ़ के नाम पर लूट बंद करो’ के नारे लगाए। इस विरोध में कांग्रेस विधायकों ने भी राजद का साथ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here