मछली विवाद सुलझाने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI गंभीर रूप से घायल

0

पटना : बिहार के लखीसराय से जुड़ी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मछली विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया।इस हमले में थाना के एसआई फसी अहमद बुरी तरह से घायल हो गए हैं।जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी गिद्वा गांव के ग्रामीणों के बीच मछली मारने को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इसके बाद इस बात की सूचना जब हलसी थाना को मिली तब उनके द्वारा पुलिस दल-बल के साथ गिद्वा गांव पहुंचा गया। वहां पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

swatva

ग्रामीणों ने लाठी और रॉड से हलसी थाना के एसआई फसी अहमद के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद से दोनों गांव के लोग फरार हो गए हैं। गांव मे सिर्फ महिलाएं बची हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हलसी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर कर रहे छापेमारी

इस घटना के बाद हलसी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ पूर्वी गिद्वा गांव पहुंचकर छापेमारी कर रहे है। इस कड़ी में हलसी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे भी लिया है। साथ ही गांव से पांच बाइक को भी जब्त किया है। इस घटना के बाद दोनों गांव मे स्थिति तनावपूर्ण है। दोनो गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

वहीं, इससे पहले दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों पक्षों की ओर से करीब दो दर्जन राउंड हवाई फायरिंग हुई। दोनों पक्षों का कहना था कि वह उसका इलाका है और वे ही मछली मारेंगे।

इस घटना पर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद गिद्वा गांव में काफी संख्या मे पुलिस बल भेजा गया है। घटना के पीछे के लोगों को पहचान कर सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here