एनकाउंटर में मारा गया कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे

0

कानपुर: कानपुर शूटआउट में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। बताया जाता है कि एनकाउंटर में गंभीर रूप से जख्मी विकास दुबे को अस्पताल ले जायाा गया जहां उसकी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को एसटीएफ कानपुर ला रही थी। लेकिन, कानपुर पहुंचने से 17 किलोमीटर पहले काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। इसके बाद घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे मारा गया।

swatva

घायल विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की।

बता दें कि कानपुर शूटआउट में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मप्र के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कहा जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर किया। हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here