विज्ञान-धर्म और रोजगार, सूर्यदेव सभी के आधार, जानें सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

0

पटना : हिंदू सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है। सूर्य देव पूरे विश्व को ऊर्जा प्रदान करने वाले माने जाते हैं। सूर्य देव की आज आराधना करने से जीवन की शक्ति बढ़ती है। करियर, नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को नित नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए और सफलता अर्जित करने के लिए सूर्य देव को जल अवश्य देना चाहिए। ऐसा करने से उनके व्यक्तित्व पर सीधा और सकारात्मक असर होता है। ज्योतिष की मान्यता है कि सूर्य देव सभी ग्रहों के स्वामी हैं, इसलिए यदि वे हमसे प्रसन्न रहते हैं तो बाकी ग्रहों की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान के अनुसार भी सूर्य को जल चढ़ाना लाभदायक बताया गया है।

कैसे दें सूर्य देव को जल

सूर्य देव को सुबह 8 बजे तक जल दिया जा सकता है। साथ ही जल देने से पहले जल में चुटकी भर रोली या लाल चंदन मिलाएं और लाल पुष्प के साथ जल दें। सूर्य को जल देते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। अगर कभी ऐसा हो कि सूर्य नजर न आए तब भी उसी दिशा की ओर मुख करके ही जल का अर्घ्य दें।

swatva

मिलते हैं ये प्रत्यक्ष लाभ

सूर्य को जल चढ़ाने के लिए जल्दी उठाना चाहिए। जल्दी उठकर जल चढ़ाने से ताज़ी हवा मिलती है और सूर्य की पहली किरणें हम पर पड़ती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। सूर्य को जल चढ़ाते समय लोटे से जो पानी की धारा गिरती है, उस धारा के बीच से उगते सूर्य को देखने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। सूर्य को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए। जल में चावल, रोली, फूल-पत्तियां आदि भी डाल सकते हैं। जल चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए या भगवान सूर्य के नामों का भी जप भी किया जा सकता है।
सूर्य की किरणों से हमारे शरीर को विटामिन डी मिलता है। सिर्फ सुबह के समय ही सूर्य की किरणें हमें लाभ पहुंचाती हैं। इसके बाद जैसे-जैसे सूर्य की गर्मी बढ़ती जाती है, वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती जाती है। इसीलिए सुबह-सुबह ही सूर्य को जल चढ़ाया जाता है।

कई शारीरिक व्याधियों में सूर्य की किरणें लाभदायक

इसके अलावा कई शारीरिक बीमारियों में भी सुबह के सूर्य की किरणों की महत्ता साबित हो चुकी है। कई वैज्ञानिक शोधों में भी खुलास हुआ है कि सूर्य की किरणें अनेक बीमारियों में दवा से कहीं ज्यादा काम करती हैं। खासकर चर्म रोगों में तो सूर्य के किरणों का सेवन करने से अदभुत लाभ प्राप्त होता है। साथ ही अन्य बीमारियों में भी सूर्य की सकारात्मक उर्जा का प्रत्यक्ष प्रभाव रोगी के शा​रीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर देखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here