केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के करीबी नेता को विजिलेंस का सम्मन, बड़े भ्रष्टाचार का मामला 

0

पटना: राज्य विजिलेंस ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में नोटिस भेज पूछताछ के लिए तलब किया है। विजिलेंस भ्रष्टाचार मामले में सुनील सिन्हा की भूमिका की जांच कर रही है। श्री सिन्हा से निगरानी ब्यूरो ने 2 अगस्त को 11 बजे दिन में स्पेशल विजिलेंस यूनिट में हाजिर होने को कहा है।

कार्यपालक अभियंता से सांठगांठ

जानकारी मिली है कि वुडको के एक कार्यपालक अभियंता के भ्रष्टाचार मामले मे शिकंजे में आने के बाद सुनील सिन्हा का नाम सामने आया। सुनील सिन्हा पर उक्त इंजीनियर अनिल यादव के साथ सांठगांठ करने की बात कही जा रही है। जांच में विजिलेंस को सुनील सिन्हा के बारे में पता चला कि उन्होंने उक्त इंजीनियर को भ्रष्टाचार करने में सहयोग किया।

swatva

छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली

मामला वुडको में 400 करोड़ के एक टेंडर का है। इस टेंडर को पास करने में इंजीनियर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के सबूत विजिलें को मिले। इसके बाद उसपर निगरानी ब्यूरो ने एक केस दर्ज किया और छापेमारी में इंजीनियर के ठिकानों से आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया। इसी मामले की जांच की आंच अब पशुपति पारस के करीबी सुनील सिन्हा तक पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here