पटना में इंजीनियर के घर विजिलेंस की रेड, अब तक मिले 5 करोड़, नोटों की गिनती जारी

0

पटना: बिहार की राजधानी पटना में विजिलेंस ने ग्रामीण कार्य विभाग के इक्ज्यूकिटिव इंजीनियर के घर रेड में अकूत कैश बरामद किया है। नोटों की गिनती अब भी जारी है। निगरानी टीम को अब तक कुल 5 करोड़ कैश और भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण बरामद हुए। विजिलेंस ने आज शनिवार की सुबह कार्यपालक अभियंता के पटना और किशनगंज स्थित ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा।

किशनगंज और दानापुर में एकसाथ छापा

जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। पता चला है कि निगरानी ने पटना से सटे दानापुर में भ्रष्ट इंजीनियर के घर पर इतने नोट देख रुपये गिनने वाली मशीन मंगाई है। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

swatva

बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता के कैशियर और एक अन्य सहयोगी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है। किशनगंज में इंजीनियर ने दो मकान किराए पर ले रखे थे। इन दोनों जगहों पर भी छापेमारी चल रही है। निगरानी को कुछ दिन पहले इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिले थे जिसके बाद एक केस भी दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here