बिदुपुर में पिता की ​हत्या के गवाह दो भाइयों का मर्डर

0

वैशाली : वैशाली जिलांतर्गत बिदुपुर में अपराधियों ने बुधवार की देर रात मंदिर में सो रहे दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को मधुरापुर गांव में अंजाम दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड को जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक भाइयों के नाम चंचल सिंह और राज रोशन बताया जा रहा है। उनकी अपने चचेरे भाइयों से जमीन विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप चचेरे भाइयों पर लगाया है।

मंदिर में सो रहे थे दोनों, होनी थी गवाही

बताया जाता है कि दो माह पूर्व चंचल और रोशन के पिता त्रिभुवन सिंह की हत्या इसी जमीन के विवाद को लेकर हुई थी। उस मामले में भी इन्हीं चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगा था और ये दोनों पुत्र उस घटना के गवाह थे। इसी कारण आरोपियों ने दोनों गवाहों की गोली मारकर हत्या कर दी।
परिजनों के मुताबिक दोनों मृतकों के पिता त्रिभुवन सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट में गवाही होने वाली थी। इसी के चलते ही हत्यारों ने त्रिभुवन सिंह के बड़े बेटे चंचल सिंह और छोटे बेटे रोशन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप विवेक सिंह और अभिषेक सिंह समेत तीन लोगों पर लगा है। इसमें विवेक सिंह और अभिषेक सिंह मृतक के चचेरे भाई बताये जा रहे हैं।

swatva

एक हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

दोहरे हत्याकांड के इस ताजा मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैलेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। मौका-ए-वारदात पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। हत्या को तब अंजाम दिया गया जब रात में बिजली कटी होने के कारण दोनों भाई घर के पास मंदिर के चबूतरे पर सो रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here