विधायक पुत्री की मृत्यु पर अश्विनी चौबे ने जताया शोक

0

बक्सर : बक्सर सदर से कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी की बेटी अनामिका की रविवार को असामयिक मृत्यु हों जाने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे को खबर मिलते ही शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। तथा अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और इस दुःख की घड़ी में  शोकाकुल परिवार का ढ़ांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि खबर सुनते ही मै निशब्द और स्तब्ध रह गया। भगवान शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। विधायक निवास पर दिन भर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सांत्वनां देने का सिलसिला जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here