विधायक जी विस में भाग लेने पटना आए थे, घर में मिला पत्नी का शव

0

पटना : मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पटना आए थे, उधर मुंगेर में उनकी पत्नी आशा देवी घर में मृत पायी गयी हैं। विधायक ने मुंगेर में एक घर किराए पर लिया था जिसमें वे पत्नी के साथ रहते थे। फिरहाल विधायक की पत्नी उस मकान में अकेले रह रही थी। राजद विधायक विजय कुमार विजय 2014 में मुंगेर से विधायक चुने गए। वे मुंगेर से सांसद भी रह चुके हैं।

शनिवार को विधायक के दिल्ली में रहने वाले पुत्र ने अपनी मां को फोन किया। काफी देर तक घंटी बजने के बाद भी कॉल रिसिव नहीं हुआ। तब विधायक पुत्र ने मुंगेर के ही एक ​परिचित को पता लगाने अपने आवास भेजा। परिचित जब मुंगेर के शास्त्री नगर स्थित विधायक के घर पहुंचा तो देखा कि ​आशा देवी बिस्तर से नीचे गिरकर मृत पड़ी हुईं थी। इसके बाद विधायक और उनके रिश्तेदारों को सूचना दी गई जिसके बाद विधायक मुंगेर पहुंचे। पता चला कि विधायक पैतृक मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने कमरा किराए पर ​ले रखा है। उनके दो बेटे हैं जो दिल्ली में रहते हैं। विधायक भी अक्सर घर से बाहर पटना जाते हैं। इधर आशा देवी कई बीमारियों से ग्रस्त थी। संभावना है कि अकेले रहने के ​दौरान ही किसी बीमारी से उनकी मौत हो गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here