दिग्गज कांग्रेसी एके एंटनी के पुत्र ने ज्वाइन की BJP

0

नयी दिल्ली : दिग्गज कांग्रेसी एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। अनिल एंटनी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के पुत्र अनिल केरल में कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के संयोजक रह चुके हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन भी मौजूद थे।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि एक युवा होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता वाले मिशन में अपना योगदान दूं। कांग्रेस के दिग्गज एके एंटनी के पु​त्र अनिल एंटनी ने गुजरात दंगों को लेकर हाल में पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का विरोध करते हुए दो माह पूर्व ही कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस लगातार बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पीएम मोदी पर हमले कर रही थी।

swatva

अनिल एंटनी ने कहा कि बीबीसी की मंशा डॉक्यूमेंट्री के जरिए देश की संप्रभुता को प्रभावित करना था। यह पक्षपातपूर्ण है और कांग्रेस इसका समर्थन कर गलत कर रही है। अनिल एंटनी द्वारा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना के बाद कांग्रेस ने उनकी तीव्र आलोचना की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here