रांची से पटना के लिए वंदे भारत रवाना, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

0

रांची/पटना: बिहार और झारखंड के लोगों की बहुप्रतीक्षित नई वंदे भारत ट्रेन आज मंगलवार को रांची से पटना के लिए रवाना हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची में आयोजित समारोह में इस नई ट्रेन को जैसे ही पीएम ने वर्चुअली रही झंडी दिखाई रांची-पटना वंदे भारत स्कूली बच्चों, चेंबर के सदस्यों और अधिकारियों को लेकर पटना के लिए चल पड़ी।

मालूम हो कि बिहार और झारखंड के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बूस्ट देगी। कल 28 जून से नई वंदे भारत पटना और रांची के बीच मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में हर दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन पटना और रांची के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन है जो महज 6 घंटे में यह दूरी तय करेगी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here