वैशाली में राजनीतिक दुश्मनी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मार हत्या

0
कन्हौली विशंपरसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह का पार्थिव शरीर

वैशाली : महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली विशनपरसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सिंह (38 वर्ष) को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गोली मारकर हत्या उस वक्त कर दी जब वे अपने घर के दरवाजे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।

पैक्स अध्यक्ष सह समिति सदस्य की हुई हत्या के विरोध में लोगों ने कन्हौली बाजार को बंद कर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।

swatva

जानकारी के अनुसार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित होने के दिन ही राजनीतिक दुश्मनी के कारण उनके घर पर चढ़ कर हंगामा एवं बमबारी की गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया था।

पैक्स अध्यक्ष की मौत की ख़बर सुन सदर अस्पताल व उनके घर पर पहुंचे ग्रामीण

उसी वक्त से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था तथा गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मनीष अपने दरवाजे पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे उसी वक्त एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी उनके दरवाजे पर पहुंचे तथा उनके निकट पहुचकर सिर मे गोलियां मार दी।

गोली की आवाज सुन जब घर के लोग दौड़े तब तक सभी अपराधी बाइक से भाग निकले। घर के लोगों ने मनीष को महुआ अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया, इसके बावजूद लोगों ने सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए।

इस बीच घटना की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम मनीष के घर पर जुट गई तथा लोग काफी आक्रोशित हो उठे। लोगों ने कन्हौली बाजार को बंद कर महुआ हाजीपुर मुख्य सड़क को कन्हौली के निकट जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही हैं, वही लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है।

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here