उत्तराखंड में धामी की धूम, रिकॉर्ड वोटों से मिली जीत

0

उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा नेता व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के निर्मल गहतोड़ी को 54121 वोटों से शिकस्त दी है।

विदित हो कि 2022 विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ी थी, जिसमें भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। लेकिन, मुख्यमंत्री चेहरा पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर अनुशासन का एक उदाहरण पेश की थी। ऐसे में अब पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे। इस सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी और 3 मई को मतगणना हुई, जिसमें पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल किए हैं।

swatva

पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद उनके समर्थक यह कह रहे हैं कि उत्तराखंड में धामी की धूम है। उन्होंने अपने आप को बाजीगर साबित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here