चीन को 2 फ्रंट वार के जरिये घेरेंगे अमेरिका-भारत, LAC पर संयुक्त युद्धाभ्यास

0

नयी दिल्ली: कपटी चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की पूरी रणनीति भारत और अमेरिका ने बनाई है। इसके तहत ताइवान के अलावा अमेरिका भारत के साथ मिलकर चीन से लगती भारतीय सीमा LAC पर संयुक्त युद्धाभ्यास करेगा। चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए दोनों देशों की वायुसेनाएं और थल सेना अक्तूबर माह में उत्तराखंड के औली में एलएसी के निकट संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी। भारत के लिहाज से इसे बेहद अहम रणनीति माना जा रहा है। एलएसी पर यह ज्वाइंट मिलिटरी अभ्यास करीब दो सप्ताह तक चलेगा।

अमेरिका-भारत खुले रूप में एकसाथ आये

चीन की विस्तारवादी नीति को काउंटर करने के लिए अमेरिका अब खुले रूप में सामने आ गया है। लगभग अपने सभी पड़ोसियों पर धौंस जमाकर उनकी जमीन कब्जाने का ड्रैगन के इस तरीके को क्वाड देश भी मॉनिटर कर रहे हैं। ताइवान, द. कोरिया, जापान, वियतनाम, मलेशिया और भारत, सभी को चीन ने अपनी हड़प नीति से परेशान कर रखा है। अब धीरे-धीरे ये सभी देश अमेरिका और भारत के रूप में अपने लिए एक तारणहार को देख रहे हैं।

swatva

ताइवान के निकट चीन का सैन्य अभ्यास

उधरं ताइवान से अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के लौटते ही चीन ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है। चीनी सेना ताइवान के काफी करीब सैन्य अभ्यास कर रही है। युक्रेन युद्ध से पहले रूस भी उसकी सीमा पर युद्धाभ्यास कर रहा था और इसके बहाने उसने काफी सैनिक साजो सामान इकट्ठा कर लिया और फिर अचानक हमला कर दिया था। चीन भी ताइवान के खिलाफ असाधारण युद्धाभ्यास की नीति पर चल रहा है। उसकी सेना ताइवान से महज 16 किमी दूर युद्धाभ्यास कर रही हैं और आज पहली बार चीनी मिसाइलें ताइवान के ऊपर से होकर गुजरेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here