BPSC पेपरलीक कांड का मास्टरमाइंड उपेंद्र कुशवाहा का करीबी! EOU ने दबोचा

0

पटना : जदयू के बड़े नेता और इस समय ललन सिंह के बाद सीएम नीतीश के सबसे करीबी नेता उपेंद्र कुशवाहा बीपीएससी पेपर लीक मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने बीपीएससी पेपर लीक में जदयू के एक नेता शक्ति कुमार को गया से दबोचा है। शक्ति कुमार जदयू से जुड़ा है और वह उपेंद्र कुशवाहा का काफी करीबी माना जाता है। गिरफ्तारी के बाद उसकी उपेंद्र कुशवाहा के साथ एक पुरानी तस्वीर भी सामने आई जिसमें दोनों के बीच की नजदीकी साफ झलक रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक कांड के इस मास्टरमाइंड जेडीयू नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रालोसपा का प्रदेश संगठन सचिव रह चुका है आरोपी

इधर उपेंद्र कुशवाहा ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार के साथ नाम जुड़ने के बाद मीडिया से कहा कि यह सब कुछ विरोधी लोगों की ही कारस्तानी है। उन्होंने मीडिया पर ही सारा दोष मढ़ते हुए अपना बचाव किया और कहा कि किसी भी संस्थान में कौन क्या करता है, इसकी जानकारी उपर के लोगों को थोड़े रहती है। फोटो तो लोग किसी के साथ भी खिंचवाते ही हैं।

swatva

ईओयू ने गया से मास्टरमाइंड जदयू नेता को पकड़ा

पेपर लीक मामले की जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी मिली कि गया के डेल्हा स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य की इस पूरे मामले में भूमिका है। इसी के बाद आरोपी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शक्ति कुमार ने जांच एजेंसी के सामने माना कि उसी ने बीपीएससी पेपर को स्कैन कर फॉरवर्ड किया था। शक्ति कुमार ने यह भी कहा कि उसने कपिल देव नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप से पेपर का स्कैन भेजा था। शक्ति कुमार फिलहाल जदयू से जुड़ा हुआ है और पूर्व में वह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का प्रदेश संगठन सचिव था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here