यूपी में कांग्रेस को झटका, संजय सिंह जाएंगे बीजेपी में

0

नई दिल्ली: कांग्रेस को यूपी में फिर एक झटका लगा। नेहरू-गांधी परिवार के अत्यंत करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने पहले तो राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह ने कांग्रेस आला कमान पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि कांगेस पार्टी नेता और नीति विहीन पार्टी हो गयी है। उस पार्टी के नेता आज भी अतीत में ही जी रहे हैं। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। और मैं भी देश की धारा के साथ चलते हुए उनके साथ हूं। संजय सिंह कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। संजय सिंह के भाजपा में चले जाने के बाद अमेठी और उसके आसपास के क्षेत्रों कांग्रेस स्थिति और कमजोर हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here