उन्नाव में कोर्ट जा रही रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

1

नयी दिल्ली/लखनऊ : यूपी के उन्नाव में कोर्ट जा रही एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला डाला। लड़की को गंभीर हालात में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। लड़की उन्नाव की रहने वाली है और उसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था। आज गुरुवार की सुबह वह केस की सुनवाई के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

अब समस्तीपुर में हैदराबाद जैसी दरिंदगी! क्राइम बेलगाम

swatva

23 साल की पीड़िता से मार्च महीने में दो लोगों ने रेप किया। पीड़िता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उसके साथ रेप करके वीडियो बनाया गया है। स्थानीय कोर्ट की दखल के बाद मामला रायबरेली जिले में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने जिन लोगों पर रेप का आरोप लगाया था, उनमें से आज हुई घटना में भी एक आरोपी शामिल था। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here