केंद्रीय मंत्री चौबे ने बक्सर DM और SP से योजनाओं का फीड बैक लिया

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज बुधवार को बक्सर में डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा तथा कानून व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में चौसा पावर प्लांट, किसानों की समस्या और गोकुल जलाशय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौसा पावर प्लांट को लेकर चल रही गतिविधियों से भी अवगत हुए।

चौसा समेत जिले के किसानों की समस्या पर दिया निर्देश

श्री चौबे ने इस दौरान अधिकारियों को किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के लिए निर्देशित किया। गोकुल जलाशय को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की भी उन्होंने डीएम व प्रशासनिक अधिकारियों से फीड बैक लिया। मालूम हो कि गोकुल जलाशय को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के प्रयास से ही वेटलैंड इंटरनेशनल के वैज्ञानिकों ने अध्ययन कर रिपोर्ट दिया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कार्यकर्ताओं एवं जनता से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। तत्पश्चात उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

swatva

पड़री-चुरामनपुर में ​किसान चौपाल, वैज्ञानिकों ने दिये टिप्स

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने “आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम” के अंतर्गत पड़री, चुरामनपुर में किसान चौपाल लगाया। साथ में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हरिगोविंद जी और डॉक्टर मानधाता सिंह उपस्थित थे। मंत्री के साथ पहुंचे किसानों के खेती के संबंध में होने वाली समस्याओं का किसानों को हल बताया और उन्हें जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here