केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे प्रादेशिक अन्नदाता-श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री और बक्सर सांसद अश्विनी चौबे कल रविवार को आथर में एक दिवसीय प्रादेशिक अन्नदाता-श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन प्राथमिक कृषि साख सोसायटी व एनसीडीईएक्स आइपीएफ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसान व आम लोग भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है। इसके प्रति जनमानस में जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दुनिया में मिलेट का प्रमुख उत्पादक देश भारत है, जिसमें कनार्टक का प्रमुख योगदान है।

swatva

श्री चौबे ने बताया कि मिलेट का उत्पादन किसानों, खासकर बिहार के अन्नदाताओं के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें पानी की जरूरत काफी कम होती है। पथरीली भूमि पर भी इसका उत्पादन आसानी से किया जा सकता है। अन्न महोत्सव के दौरान इसकी कृषि से संबंधित सभी बिंदुओं पर विशेषज्ञ प्रकाश डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here