केंद्रीय मंत्री चौबे ने बक्सर में थाली बजाकर नीतीश सरकार की नाकामियां की उजागर

0

पटना/बक्सर : केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने आज बुधवार को कहा कि नीतीश जी’ समस्या कुमार हैं। संवेदनशील होते, तो सीधे बनारपुर बक्सर जाकर किसानों से मिलते। उन्हें उनका हक देते। समाधान यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री पिकनिक करने बक्सर आए थे। पिकनिक मनाकर चले गए। आज हम सभी ने काला दिवस मनाया और मुँह पर पट्टी बांधकर उनकी यात्रा का विरोध किया।

चौसा पावर प्लांट व दरभंगा एम्स को लटकाने की साजिश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को लटका रही हैं और मुख्यमंत्री विशेष राज्य के नाम पर लोगों को भटकाने का काम कर रहे हैं। नीतीश की नीयत ठीक होती तो आज बिहार देश का सबसे श्रेष्ठ राज्य होता। दरभंगा एम्स व चौसा पावर प्लांट को भी बिहार सरकार लटकाने का प्रयास पर रही है।
बक्सर को सिंगुर बनाने की कोशिश की गई।

swatva

संवेदनशील होते सीएम तो बनारपुर के किसानों से मिलते

केंद्रीय मंत्री चौबे ने बक्सर किला मैदान में पूर्व भाजपा प्रत्याशी व किसान नेता स्वर्गीय परशुराम चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चतुर्वेदी किसानों के हक के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान हो गए। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी जब बनारपुर के किसानों को न्याय मिलेगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सत्ता संरक्षित पोषित गुंडों द्वारा बक्सर को सिंगुर बनाने की कोशिश की गई। पुलिस की बर्बरता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। धर्मनगरी को अशांत करने का प्रयास किया गया। अभी तक पुलिस एवं प्रशासन जो इस कांड के दोषी हैं, उन पर कठोरतम कार्रवाई क्यों नहीं की गई। किसानों को परेशान करने के लिए उन पर एफआईआर दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी स्वागत सत्कार पाकर वापस पटना चले गए।

थाली बजाकर बिहार सरकार की नाकामियां की उजागर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रतीकात्मक रूप से थाली बजाकर बिहार सरकार की नाकामियों को उज़ागर किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बक्सर में लोगों को परेशान कर चले गए। ट्रेन रोकी गई, घंटों लोगों को जाम में रहना पड़ा।

पटना जेपी के मूर्ति के नीचे गुरुवार को रखेंगे मौन व्रत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को पटना जेपी के मूर्ति के नीचे बिहार सरकार की कारगुजारियों को लेकर सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे। बिहार सरकार द्वारा किसानों पर दमनकारी नीतियों, बिहार में बढ़ते अपराध, चौसा कांड पर सरकार की चुप्पी, खाद यूरिया की कालाबाजारी नौजवानों और श्रीरामचरितमानस आदि मुद्दे पर 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे जी जेपी मूर्ति इनकम टैक्स चौराहा पर, पटना में सांकेतिक मौन उपवास रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here