नीतीश को केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा आफर! NDA में ही सम्मान

1

पटना : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आज शनिवार को पटना पहुंचने के बाद बड़ा सियासी बयान दिया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनके हमलोगों से अच्छे संबंध रहे हैं। उन्हें फिर से NDA में शामिल हो जाना चाहिए। उन्हें जो सम्मान हमारे यहां मिला वह विपक्षी गठबंधन में नहीं मिलेगा। यह विपक्षी गठबंधन का नाम तय करते वक्त ही साफ दिखा था।

अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमलोगों के अच्छे संबंध रहे हैं। नीतीश को फिर से वापस आ जाना चाहिए। वे समाजवादी नेता रहे हैं और एनडीए नेताओं से उनके बेहतर संबंध रहे हैं। उन्हें बेंगलुरु में हुए अपमान के बाद मुंबई में आयोजित विपक्ष की बैठक में नहीं जाना चाहिए। बेंगलुरु में नीतीश विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया नहीं रखना चाहते थे। इंडिया नाम राहुल गांधी का दिया हुआ है।

swatva

केंद्रीय मंत्री ने पिछड़ा और दलित वर्ग के अधिकारियों के साथ पटना में समीक्षा बैठक भी की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार में पिछड़ा और दलित वर्ग के लोगों की हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। नीतीश कुमार को इसपर ध्यान देना चाहिए। दलितों के लिए काम भी कम हुए है। बिहार में दलितों के लिए और योजनाएं बनाने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here